पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand for early release of the pending seniority list of TGT teachers.

Una News: टीजीटी शिक्षकों की लंबित वरिष्ठता सूची जल्द जारी करने की मांग

Fri, 26 Jun 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 26 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Demand for early release of the pending seniority list of TGT teachers.
ऊना। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ, जिला ऊना के प्रधान रमेश कुमार मेहरा ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से वर्ष 2018 से 2026 के बीच नियुक्त टीजीटी शिक्षकों की लंबित वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सूची जारी न होने से शिक्षकों को पदोन्नति, स्थानांतरण, सेवा लाभ और अन्य प्रशासनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेहरा ने कहा कि पिछले करीब आठ वर्षों से बड़ी संख्या में शिक्षक वरिष्ठता सूची का इंतजार कर रहे हैं। विभाग अब तक न तो प्रारंभिक और न ही अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर पाया है, जिससे शिक्षकों में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठता क्रमांक कर्मचारी के सेवा जीवन का महत्वपूर्ण आधार होता है और इसके अभाव में शिक्षकों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। संघ ने शिक्षा निदेशालय से लंबित वरिष्ठता सूची को प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर वरिष्ठता सूची जारी होना शिक्षकों का अधिकार है और इससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

मेहरा ने बताया कि संघ लंबे समय से इस मुद्दे को उठाता आ रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक से हस्तक्षेप कर मामले का शीघ्र निपटारा करने की अपील की। संघ ने लंबित भर्ती और पदोन्नति मामलों को भी जल्द पूरा करने की मांग उठाई। इस अवसर पर संघ के विभिन्न पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed