सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP MPs fail to raise issues in Parliament: Raizada

भाजपा सांसद संसद में मुद्दों को उठाने में विफल : रायजादा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJP MPs fail to raise issues in Parliament: Raizada
विज्ञापन
बोले -आरडीजी जैसे महत्वपूर्ण विषय को संसद में गंभीरता से नहीं उठाया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने प्रदेश के भाजपा सांसदों पर हिमाचल से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से न उठाने का आरोप लगाया है। रविवार को ऊना से जारी एक बयान में रायजादा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों, विकास से जुड़े विषयों और जनता की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखने में प्रदेश के भाजपा सांसद पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।
रायजादा ने कहा कि आरडीजी जैसे महत्वपूर्ण विषय को न तो संसद में गंभीरता से उठाया गया और न ही केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल के हितों की मजबूती से पैरवी की गई। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा प्रदेश के विकास और आर्थिक हितों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा सांसद इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि इसके विपरीत प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने हिमाचल से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में प्रमुखता से उठाकर प्रदेश की जनता की आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रजनी पाटिल ने संसद में आरडीजी के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं से हिमाचल प्रदेश में हुए भारी नुकसान, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से आर्थिक सहायता तथा प्रदेश से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों को भी प्रमुखता से रखा है। इससे हिमाचल की समस्याएं राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल की जनता द्वारा चुने गए सांसदों को संसद में प्रदेश के विकास, रोजगार, आधारभूत ढांचे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए थी। लेकिन इसके उलट भाजपा के कुछ नेता केवल राजनीतिक बयानबाजी करने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अनाप-शनाप टिप्पणियां करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed