फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Carrying coconuts and flags to the Chintpurni Temple will be prohibited during the fair.

Una News: मेले में चिंतपूर्णी मंदिर में नारियल और झंडे ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

Mon, 10 Aug 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Carrying coconuts and flags to the Chintpurni Temple will be prohibited during the fair.
भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 अगस्त से शुरू होने वाले सावन अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। मेले के दौरान मंदिर में बड़े-बड़े झंडे और नारियल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि कई श्रद्धालु मां के दरबार में चढ़ाने के लिए बड़े आकार के झंडे लेकर पहुंचते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रवेश से पहले मौके पर तैनात मंदिर कर्मचारी इन झंडों को श्रद्धालुओं से लेकर सुरक्षित स्थान पर रखेंगे, ताकि मंदिर परिसर में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि सावन अष्टमी मेले के दौरान हर वर्ष की तरह इस बार भी सुरक्षा कारणों के चलते नारियल को मंदिर के अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में मंदिर प्रशासन का सहयोग करें तथा प्रतिबंधित सामग्री मंदिर परिसर में न लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed