{"_id":"69cbcc7914a680575c053c65","slug":"childrens-faces-lit-up-after-seeing-their-annual-exam-results-una-news-c-93-1-ssml1048-186656-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वार्षिक परीक्षा परिणाम देख खिले बच्चों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वार्षिक परीक्षा परिणाम देख खिले बच्चों के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
अंब स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम के मौके पर स्टाफ सदस्यों के साथ अभिभावक एवं विद्यार्थी।
विज्ञापन
अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में मंगलवार को नर्सरी से नौवीं और जमा एक कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम सामने आते ही स्कूलों में खुशी का माहौल रहा। अधिकांश स्कूलों में सभी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में भेज दिया गया। कहीं-कहीं कमजोर विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने और सुधार के साथ प्रमोट किया गया। जटहेड़ी स्कूल में नॉन बोर्ड कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रविंदर कुमार ने किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य शशि पाल ने कहा कि परीक्षा के अंक जीवन का केवल एक हिस्सा हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की मेहनत की सराहना करें और कम अंक आने पर उनका हौसला बढ़ाएं। इसी तरह चौकी मन्यार स्कूल में परिणाम घोषित करने के साथ ही पीटीएम का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल, टीकाकरण, शिक्षा का अधिकार, नशा निवारण तथा मोबाइल के प्रभाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
भंजाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी उत्साहजनक रहा। स्कूल का जमा एक कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छठी से आठवीं तक सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि नौवीं कक्षा का परिणाम 96.3 प्रतिशत दर्ज किया गया।
चौकी मन्यार स्कूल में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी मन्यार में छठी कक्षा में भावना प्रथम, खुशी द्वितीय और सानिया तृतीय रहीं। सातवीं में सूरज कुमार प्रथम, कविता देवी द्वितीय तथा साहिल तृतीय रहे। आठवीं में विनय ने पहला, आर्यन ठाकुर ने दूसरा और अलिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। नौवीं कक्षा में नमन शर्मा प्रथम, मानवी द्वितीय और कशिश तृतीय रहीं। जमा एक वाणिज्य संकाय में अर्शदीप सिंह प्रथम, खन्ना चौधरी द्वितीय तथा जैसमीन तृतीय रहीं। विज्ञान संकाय में मानव शर्मा और विभा कौंडल संयुक्त रूप से प्रथम रहे, जबकि तानिया द्वितीय और पारुल चौहान तृतीय रहीं। कला संकाय में प्रियंका चौधरी प्रथम, काजल द्वितीय और शुभलता तृतीय रहीं।
कला संकाय में महक प्रथम
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारिकपुर का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य दिलबाग सिंह ने बताया कि छठी कक्षा में सक्षम विशिष्ट प्रथम, इशा द्वितीय और प्राची तृतीय रहीं। सातवीं में जीवेश प्रथम, परिधि द्वितीय और आदित्य ठाकुर तृतीय रहे। आठवीं में राधिका ठाकुर प्रथम, सेजल द्वितीय और सरस्वती तृतीय रहीं। नौवीं ए में संचित कौंडल प्रथम, श्रेया शर्मा द्वितीय और प्रिंस शर्मा तृतीय रहे, जबकि नौवीं बी में अरणव चौधरी प्रथम, पलक चौधरी द्वितीय और नक्श कुमार तृतीय रहे। जमा एक विज्ञान संकाय में अंकुश प्रथम, कुणाल बंसल द्वितीय और निहारिका तृतीय रहीं। कला संकाय में महक ने पहला, अंकित ने दूसरा और हरमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में रिया प्रथम, श्वेता द्वितीय और तनीषा तृतीय रहीं।
शिक्षा संवाद के साथ घोषित हुआ परिणाम
राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी तथा प्राथमिक विद्यालय धलवाड़ी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम और वार्षिक परिणाम घोषणा दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि परिणामों में पहली कक्षा में कृष्णवी देहलू, दूसरी में वैशाली कुमारी, तीसरी में समायरा भारद्वाज, चौथी में समक्ष भारद्वाज तथा पांचवीं में अभिनंदन और पंकज संयुक्त रूप से प्रथम रहे। छठी में साक्षी, सातवीं में विनायक भारद्वाज, आठवीं में अरमान शर्मा तथा नौवीं में अरनव शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
बेहड़ जसवां का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
उपमंडल अंब के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेहड़ जसवां का वार्षिक परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। सत्र 2025-26 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित किए गए तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।
-- -
कन्या विद्यालय ऊना में इन छात्राओं ने मारी बाजी
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय ऊना का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा छठी में अमृता ने 78, सातवीं में सुप्रिया ने 94, आठवीं में हेमा पुरी ने 97 तथा नौवीं में नंदिनी ने 97 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जमा एक मानविकी संकाय में हरमन कौर ने 98, वाणिज्य संकाय में जिया ठाकुर ने 97 तथा विज्ञान संकाय में जसमीत ने 92 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।
राजकीय उच्च पाठशाला छतरपुर टाडा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। मुख्याध्यापिका प्रेरणा विज ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। छठी कक्षा में नैना प्रथम, समायरा चौधरी द्वितीय और कनिका चौधरी तृतीय रहीं। सातवीं में लोकेश प्रथम, विनय जोशी द्वितीय तथा मनप्रीत और आशीष संयुक्त रूप से तृतीय रहे। आठवीं में भूमिका चौधरी प्रथम, भुवनेश कुमार द्वितीय और शुभम कुमार तृतीय रहे। नौवीं कक्षा में आर्यन ने पहला, दमनप्रीत ने दूसरा और शबनम चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में मंगलवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद बन्याल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, स्कूल किट और पानी की बोतलें पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गईं।
Trending Videos