सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowds gathered for gas cylinders in Santoshgarh

Una News: संतोषगढ़ में गैस सिलिंडर के लिए उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 26 Mar 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for gas cylinders in Santoshgarh
ऊना के रक्क्ड़ में गैस सिलैंडर की बूकिंग के लिए लम्बी लाईनों में खड़े लोग।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार को रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नए बस अड्डा परिसर में गैस वितरण के दौरान हालात ऐसे बन गए कि पूरा क्षेत्र भर गया और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही गैस सिलिंडरों से लदा ट्रैक्टर बस अड्डा परिसर में पहुंचा, पहले से इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर मिलने की उम्मीद से वहां जमा थे। वितरण शुरू होते ही लोग सिलिंडर लेने के लिए आगे बढ़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी जैसे हालात पैदा हो गए। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि बस अड्डा परिसर के साथ मुख्य सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आई, जिससे स्थिति और बिगड़ती चली गई।
स्थानीय गैस उपभोक्ताओं राम कुमार, प्रेमलाल, प्रिंस, सोहन लाल, वीरेंद्र कुमार और अश्विनी ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गैस की किल्लत बनी हुई है। समय पर सिलिंडर न मिलने से लोगों को घरेलू कामकाज में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
कई उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसी और वितरण स्थल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि गैस वितरण व्यवस्था सुचारु नहीं है, जिसके कारण एक साथ अधिक भीड़ इकट्ठा हो जाती है। यदि समयबद्ध और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए और वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जाए।

ऊना के रक्क्ड़ में गैस सिलैंडर की बूकिंग के लिए लम्बी लाईनों में खड़े लोग।संवाद

ऊना के रक्क्ड़ में गैस सिलैंडर की बूकिंग के लिए लम्बी लाईनों में खड़े लोग।संवाद- फोटो : 1

ऊना के रक्क्ड़ में गैस सिलैंडर की बूकिंग के लिए लम्बी लाईनों में खड़े लोग।संवाद

ऊना के रक्क्ड़ में गैस सिलैंडर की बूकिंग के लिए लम्बी लाईनों में खड़े लोग।संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed