सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   National and global issues raised in the Youth Parliament at Una College

Una News: ऊना कॉलेज में युवा संसद में उठे देश और वैश्विक मुद्दे

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 26 Mar 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
National and global issues raised in the Youth Parliament at Una College
विज्ञापन
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बुधवार को राजनीति विभाग और रोवर रेंजर यूनिट की तरफ से युवा संसद का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर युवा सांसदों ने आवाज बुलंद की। इस मौके पर प्रधानाचार्य मीता शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं।
Trending Videos


प्रो. विकास सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की थीम वैश्विक युग में लोकतंत्र रहा। उन्होंने बताया कि आज के बदलते हुए परिदृश्य को देखते लोकतंत्र की चुनौती बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि युवा संसद का आयोजन एक अच्छा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में युवा सांसदों ने विश्व के मौजूदा हालात, डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत के मुद्दे को उठाया गया। वहीं विपक्षी सांसदों द्वारा हाल ही में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं और तकनीक प्रेरित युद्ध के बारे चर्चा की गई। उन्होंने भारत में अंतर-राज्य प्रवासन, बाल मजदूरी पर भी सांसदों ने बहस की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि मीता शर्मा ने बच्चों को इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की समझ विकसित होती है। इस मौके पर राजनीति विभाग के विद्यार्थियों अभिषेक और आकांक्षा और अर्थशास्त्र विभाग के छात्र आशुतोष को यूजीसी नेट परीक्षा पास करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed