फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drains blocked on Una-Santoshgarh road for the last one year

Una News: ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर पिछले एक वर्ष से नालियां जाम

Mon, 10 Aug 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Drains blocked on Una-Santoshgarh road for the last one year
ऊना। ऊना-संतोषगढ़ सड़क पर जनकौर गांव में ड्रेनेज सिस्टम की बदहाली अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। नालियों में गंदा पानी लंबे समय से खड़ा है, जिससे मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। सड़क किनारे दुकानों के बाहर जमा पानी से गुजरते वाहनों के पहियों के नीचे से गंदे पानी के छींटे दुकानों में रखे सामान तक पहुंच रहे हैं। दुकानदारों और राहगीरों को रोज इस परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि समस्या आज की नहीं, एक साल से ज्यादा पुरानी है। मौके के हालात बता रहे हैं कि कागजों में बनी निकासी व्यवस्था जमीन पर विभागीय लापरवाही का नाला बन चुकी है।
विज्ञापन



सड़क पर गंदा पानी खड़ा रहने से जब वाहन गुजरते हैं तो उसके छींटे सीधे दुकान में रखे सामान पर पड़ते हैं। इससे सामान खराब हो जाता है। ऊपर से पूरे दिन बदबू आती रहती है। ग्राहक भी दुकान के बाहर जमा गंदे पानी को देखकर परेशान होते हैं।
विज्ञापन

- रितेश कुमार, स्थानीय दुकानदार

सड़क के दूसरी तरफ नाली तो बनी हुई है लेकिन लोक निर्माण विभाग उसकी सफाई ही नहीं करवाता। दो दिन पहले विभाग की जेसीबी मशीन आई थी और सड़क किनारे जमा मिट्टी हटा दी गई लेकिन नाली की सफाई नहीं की गई। विभाग को दिखावे की सफाई के बजाय नाली की नियमित सफाई करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-समर शर्मा, स्थानीय दुकानदार

सड़क किनारे बनी नाली की कोई सफाई नहीं करवाई जाती है। यहां बारिश के अलावा पूरे गांव का गंदा पानी भी सड़क पर एकत्र हो जाता है। लगता है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटेगी।
-राम पाल, स्थानीय निवासी

रोजाना इस सड़क से अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं, फिर भी किसी की नजर इस समस्या पर नहीं पड़ रही। आम लोगों को गंदगी और बदबू के बीच चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। छोटीसी ड्रेनेज समस्या को एक साल में ठीक नहीं किया जा सका।

-तन्मय ठाकुर ,स्थानीय निवासी

सड़कों के किनारे बनी नालियों की सफाई की जा रही है। यदि जनकौर गांव में नालियों में मिट्टी भरी है तो उसकी सफाई जल्द करवा दी जाएगी। इसे लेकर क्षेत्र से संबंधित अधिकारी को निर्देश दे दिए हैं।
-देवानंद शर्मा, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed