{"_id":"6a3831eeb194740853034734","slug":"driver-dies-after-falling-from-moving-vehicle-with-open-door-una-news-c-93-1-ssml1048-195973-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चलती गाड़ी का दरवाजा खुला, नीचे गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चलती गाड़ी का दरवाजा खुला, नीचे गिरने से चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के मुबारिकपुर क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में टिपर चालक की मौत हो गई। चलती गाड़ी का दरवाजा अचानक खुलने से चालक वाहन से नीचे गिर गया, जिसके बाद अनियंत्रित टिपर सड़क के किनारे दीवार से जा टकराया।
गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कांगड़ा जिले की देहरा तहसील के बीहण गांव निवासी 54 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र धनी राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार रविवार को मुकेश कुमार टिपर लेकर मुबारिकपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे। जब वह मिड डे जंक्शन के समीप पहुंचे तो अचानक वाहन का दरवाजा खुल गया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती गाड़ी से नीचे सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
चालक के वाहन से गिरते ही टिपर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी एक दीवार से जा टकराया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। चालक की मौत के कारणों और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।