{"_id":"6a3832b16480e9942a0afcb4","slug":"two-vehicles-loaded-with-banned-wood-seized-in-mehatpur-una-news-c-93-1-una1017-195955-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैहतपुर में प्रतिबंधित लकड़ी से लदे दो वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैहतपुर में प्रतिबंधित लकड़ी से लदे दो वाहन जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। वन अपराधों पर शिकंजा कसते हुए वन विभाग की टीम ने मैहतपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित एवं अन्य लकड़ी से लदे दो वाहनों को जब्त किया है। दोनों पिकअप वाहनों के चालक लकड़ी के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद विभाग ने भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई।
जब्त लकड़ी का वजन 50 क्विंटल से अधिक बताया गया है, जिसकी बाजार कीमत डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है। वन मंडल अधिकारी ऊना विकल्प यादव के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी ऊना अंकुश ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम ने मैहतपुर क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया।
टीम में ब्लॉक अधिकारी प्रदीप सिंह, रोहित धीमान, वन रक्षक सुभाष चंद और वन कर्मी जोगिंद्र सिंह शामिल रहे। जांच के दौरान दो संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। दोनों वाहन तिरपाल से ढके हुए थे। तिरपाल हटाने पर उनमें प्रतिबंधित और खुली श्रेणी की लकड़ी लदी मिली।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान वाहन चालक लकड़ी के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद वन विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त लकड़ी और वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए घंडावल नर्सरी डिपो भेज दिया गया है।
वन मंडल अधिकारी विकल्प यादव ने कहा कि वन अपराधों की रोकथाम के लिए विभाग जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है और अवैध कटान, परिवहन या तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।