फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Education Department strict on expenditure of budget funds in schools; seeks report.

Una News: स्कूलों में बजट राशि खर्च पर शिक्षा विभाग सख्त, मांगी रिपोर्ट

Tue, 04 Aug 2026 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Aug 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
Education Department strict on expenditure of budget funds in schools; seeks report.
ऊना। सरकारी स्कूलों में बजट खर्च को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। उपनिदेशक उच्च शिक्षा ऊना ने जिले के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बजट राशि का उपयोग केवल निर्धारित चार्ज्ड और वोटेड हेड ऑफ अकाउंट के तहत ही किया जाए।
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित डीडीओ (ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर) एवं संस्थान अध्यक्ष स्वयं जिम्मेदार होंगे।
शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश के संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं, जिनमें चार्ज्ड व्यय की राशि वोटेड हेड से और वोटेड व्यय की राशि चार्ज्ड हेड से आहरित की गई है। यह वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार सभी संस्थानाध्यक्ष बिल तैयार करने और प्रस्तुत करने से पहले संबंधित हेड ऑफ अकाउंट का सावधानीपूर्वक सत्यापन सुनिश्चित करें। चार्ज्ड मद के लिए उपलब्ध बजट का उपयोग केवल चार्ज्ड व्यय तथा वोटेड मद के बजट का उपयोग केवल वोटेड व्यय पर ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने सभी स्कूलों को अपने अभिलेखों की गहन जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। यदि किसी संस्थान में गलत हेड ऑफ अकाउंट के तहत खर्च किया गया है तो उसका पूरा विवरण, कारण और औचित्य सहित इस पत्र के जारी होने की तिथि से दो दिनों के भीतर कार्यालय में उपलब्ध करवाना होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इन निर्देशों की अवहेलना को गंभीर वित्तीय अनियमितता माना जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित डीडीओ एवं संस्थान अध्यक्ष की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed