{"_id":"6a71c5a3298bf613080e39d7","slug":"video-district-level-aadhaar-monitoring-committee-meeting-held-under-the-chairmanship-of-adc-una-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एडीसी ऊना की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एडीसी ऊना की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने जिले में आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, दस्तावेज अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट तथा आधार सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। एडीसी ने कहा कि आधार विभिन्न सरकारी सेवाओं, छात्रवृत्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में प्रत्येक पात्र नागरिक तक आधार सेवाओं की सुगम और समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इस मौके पर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ऊना कमलदीप सिंह, जिला योजना अधिकारी एवं नोडल अधिकारी दिनेश कुमार, डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस विभाग से ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर साहिल शर्मा, चंडीगढ़ से यूआईडीएआई के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।