पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Election of President and Vice-President postponed for the third time due to lack of quorum.

Una News: कोरम पूरा न होने से तीसरी बार टला अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव

Tue, 07 Jul 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Election of President and Vice-President postponed for the third time due to lack of quorum.
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बना गतिरोध लगातार तीसरी बार भी समाप्त नहीं हो सका। सोमवार को आयोजित बैठक में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया, जिसके चलते नगर पंचायत को अपना नया नेतृत्व मिलने का इंतजार और लंबा हो गया है। लगातार तीसरी बार चुनाव टलने से नगर पंचायत के लोग भी यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कब संपन्न होगा। गगरेट में अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत गगरेट में कुल सात निर्वाचित पार्षद हैं लेकिन सोमवार को निर्धारित समय पर केवल चार पार्षद ही नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। इनमें वार्ड एक से विकास शर्मा, वार्ड दो से विकास शंटू, वार्ड चार से बबिता तथा वार्ड पांच से मंगत राम मौजूद रहे। शेष तीन पार्षदों की अनुपस्थिति के कारण आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो सका और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। गौर रहे यह पहला अवसर नहीं है जब नगर पंचायत गगरेट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टला हो। इससे पहले 12 और 15 जून को भी चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी लेकिन दोनों बार कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव नहीं हो पाया। अब 6 जुलाई को बुलाई गई तीसरी बैठक भी बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। लगातार तीन बार चुनाव स्थगित होने और स्थायी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं होने से नगर पंचायत के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय भी प्रभावित हो सकते हैं। नगर पंचायत गगरेट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बनी यह स्थिति अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, नगर पंचायत गगरेट के सचिव बलदेव सिंह ठाकुर का कहना है कि कोरम पूरा न होने के कारण सोमवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया स्थगित की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई तिथि तय कर जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed