Himachal News: हिमाचल की ग्राम सभाओं में अब मोबाइल एप से दर्ज होगी जनभागीदारी, एआई रखेगा हर गतिविधि पर नजर
PMAY-G Gram Sabha AI Monitoring: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हिमाचल प्रदेश की ग्राम सभाओं में पहली बार मोबाइल एप के जरिए जनभागीदारी दर्ज की जाएगी। एआई आधारित निगरानी के तहत फोटो, समय और लोकेशन रिकॉर्ड होंगे, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। ग्राम सभा में नए सर्वे की ड्राफ्ट सूची पर भी चर्चा की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पहली बार ग्राम सभा में आमजन की जन सहभागिता की उपस्थिति मोबाइल एप के माध्यम से फोटो के जरिये दर्ज होगी। जिसमें ग्राम सभा का सही समय, लोकेशन और तारीख सहित आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित तय समय पर इंगित होगी। इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा।
ग्राम सभा में इस बार इस योजना के तहत किए गए नए सर्वेक्षण की रूपरेखा तैयार की जाएगी और ग्राम सभा में ही पात्र और अपात्र लाभार्थियों की चर्चा होगी। विशेष बात यह है कि इस बार ग्राम सभा में नियुक्त किए गए अधिकारी और कर्मचारी किसी भी प्रकार की कोई डुप्लीकेसी नहीं कर पाएंगे। इसके ऊपर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से पूरी नजर रहेगी।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से इस संदर्भ में सभी राज्यों के ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक को भी निर्देश जारी कर दिए हैं। खास बात यह है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के बाद नवनियुक्त प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की भी पहली बार ग्राम सभा होने जा रही है। अगर बात ऊना जिला की करें तो यहां पर नौ जुलाई को उपायुक्त ने ग्राम सभा के आयोजन को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
नए सर्वेक्षण की ड्राफ्ट लिस्ट पर चर्चा होगी
ऊना के उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत इस बार ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें योजना के नए सर्वेक्षण की ड्राफ्ट लिस्ट पर चर्चा होगी। ग्राम सभा की तमाम गतिविधि पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मोबाइल एप के माध्यम से फोटो खींचकर सत्यता के प्रमाण की तस्वीर भी अपलोड की जाएगी। इसमें लोकेशन का भी पता चल सकेगा।