{"_id":"6a4bf70892b037b0fc0117e4","slug":"fraud-of-155-lakh-under-the-pretext-of-sending-abroad-fir-registered-una-news-c-93-1-ssml1048-197618-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विदेश भेजने के नाम पर 1.55 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विदेश भेजने के नाम पर 1.55 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज
Tue, 07 Jul 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.55 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार निवासी गरा स्वाहण, तहसील नैनादेवी जिला बिलासपुर ने बताया कि अमनदीप निवासी सेक्टर-68, मोहाली, पंजाब ऊना में मैग्नम वीजा नाम से कार्यालय चलाता है।
वर्ष 2024 में आरोपी ने उसे विदेश की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए कुल 14 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी की मांग पर उसने नौ जुलाई 2024 को तीन लाख रुपये का चेक तथा अपने आवश्यक दस्तावेज अमनदीप को सौंप दिए। इसके बावजूद आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही ली गई राशि वापस की।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीन लाख रुपये में से केवल 1.45 लाख रुपये ही लौटाए गए जबकि शेष 1.55 लाख रुपये अब तक वापस नहीं किए।
पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने आरोपी अमनदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।