फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electricity pole propped up against a tree for two months; risk of accident.

Una News: दो महीने से पेड़ के सहारे टिका बिजली का खंभा, हादसे का खतरा

Tue, 28 Jul 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Jul 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity pole propped up against a tree for two months; risk of accident.
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव रायपुर के वार्ड नंबर-6 में बिजली बोर्ड की लापरवाही लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। यहां पिछले करीब दो महीने से बिजली का एक खंभा झुककर पेड़ के सहारे खड़ा है। इसके बावजूद लाइन से बिजली आपूर्ति लगातार जारी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी ललित, रणजीत सिंह, केवल सिंह और देशराज ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार बिजली बोर्ड को दी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बरसात के मौसम में पेड़ पूरी तरह गीला रहता है और हाई वोल्टेज बिजली के तारें उसकी शाखाओं से सटे हैं। ऐसे में करंट फैलने, शॉर्ट सर्किट होने या खंभा गिरने जैसी घटना कभी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से झुके हुए खंभे को तत्काल बदलने और बिजली लाइन को सुरक्षित करने की मांग की है। बिजली बोर्ड के एसडीओ मंगल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है।

संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा। यदि खंभा असुरक्षित पाया गया तो उसे प्राथमिकता के आधार पर बदलने अथवा सीधा करने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed