{"_id":"69b9a4293ff1606c930436bd","slug":"fire-breaks-out-at-maruti-showroom-in-una-takes-10-hours-to-extinguish-causes-loss-of-rs-1-crore-una-news-c-93-1-ssml1048-185081-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में मारुति शोरूम में आग, बुझाने में लगे 10 घंटे, एक करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में मारुति शोरूम में आग, बुझाने में लगे 10 घंटे, एक करोड़ का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
ऊना के झलेड़ा मारूति शोरुम लगी आग पर काबू पाते फायर कर्मी।संवाद
विज्ञापन
ऊना। झलेड़ा स्थित मारुति शोरूम में मंगलवार तड़के 4:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने पर धुआं निकलने के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा जवान ने इसकी जानकारी शोरूम प्रबंधक व अग्निशमन विभाग को दी।
आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। अग्निशमन टीम को इसकी जानकारी सुबह 4:48 पर मिली। मौके पर पहुंचकर टीम ने शोरूम में मौजूद नए वाहनों को कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला।
इस घटना में करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। आग अधिक होने के चलते शोरूम में रखा रिकॉर्ड, छत, कैबिन, बिजली संबंधित उपकरण, स्पेयर पार्ट जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दो फायर ब्रिगेड से लगातार पानी की बौछार की गई जबकि एक फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पानी पहुंचाने में लगी रही। 14 फायर ब्रिगेड गाड़ियों से पानी का प्रयोग कर करीब दस घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए फायर ऑफिसर ऊना सुरेश कुमार ने बताया कि उक्त घटना में करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान का अनुमान है। इस दौरान पांच करोड़ रुपये की संपत्ति को बचाया गया है। संवाद
Trending Videos