पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five electric buses have arrived in Una; they will soon be running on the roads.

Una News: ऊना पहुंचीं पांच इलेक्ट्रिक बसें, जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी

Mon, 29 Jun 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 29 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five electric buses have arrived in Una; they will soon be running on the roads.
ऊना के हरोली बस अड्डे में खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

ग्रीन ट्रांसपोर्ट की नई सौगात, हरोली बस अड्डे में खड़ी बसों की पीडीआई प्रक्रिया जारी
पहले चरण में 19-22 बसें मिलने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पांच इलेक्ट्रिक बसें हरोली बस अड्डे पर पहुंच चुकी हैं। इन बसों को जल्द ही औपचारिक रूप से एचआरटीसी ऊना डिपो को सौंपा जाएगा और इसके बाद इन्हें विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा।
फिलहाल कंपनी की तकनीकी टीम द्वारा इन बसों की प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन (पीडीआई) प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी है। एचआरटीसी ने इनके संचालन को लेकर रूट प्लान पहले ही तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ग्रीन ट्रांसपोर्ट योजना के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम डीजल बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसों को चरणबद्ध तरीके से शामिल कर रहा है। इसी योजना के तहत ऊना डिपो को करीब 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं, जिनमें से पहले चरण में 19 से 22 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरोली बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं, ताकि बसों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए। अधिकारियों के अनुसार, सभी तैयारियां पूरी हैं और जल्द ही ऊना की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी।

एचआरटीसी को यह होगा फायदा
ई-बसों के आने से निगम को आर्थिक तौर पर भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। डीजल बसों के मुकाबले इलेक्ट्रिक बसों का संचालन खर्च काफी कम रहने की उम्मीद है। जहां डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से निगम पर आर्थिक बोझ पड़ता है, वहीं ई-बसों के संचालन में ईंधन खर्च काफी घट जाएगा। इसके अलावा रखरखाव पर खर्च कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

..............................
कोट:
अभी पांच ई बसें ऊना पहुंच गई हैं, जिन्हें कंपनी ने अभी हरोली बस अड्डे पर खड़ा किया है। पीडीआई करने के बाद कंपनी निगम को बसों को सौंपेगी। -राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी, ऊना डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed