{"_id":"6a420c68116e4928c8009786","slug":"video-una-first-monsoon-rain-brings-relief-to-farmers-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऊना में मानसून की दस्तक, पहली बारिश से किसानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऊना में मानसून की दस्तक, पहली बारिश से किसानों के खिले चेहरे
Ankesh Dogra
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:40 AM IST
Link Copied
जिला ऊना के चकसराय क्षेत्र में सोमवार को मानसून ने पहली बारिश के साथ दस्तक दे दी। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बरसात किसी राहत से कम नहीं रही। पहली अच्छी बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है और किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। वहीं, भीषण गर्मी से आम लोगों को भी राहत मिली है। स्थानीय किसान सुभाष चंद ने कहा कि यह बारिश मक्की की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने गर्मियों की मक्की की बिजाई की है, उनके लिए यह वर्षा बेहद लाभदायक साबित होगी। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण किसान फसल को लेकर चिंतित थे, लेकिन समय पर हुई बारिश से फसल को नई ऊर्जा मिलेगी। उनका कहना है कि तापमान जितना नियंत्रित रहेगा और खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी, मक्की की बढ़वार उतनी ही अच्छी होगी और पैदावार भी बेहतर मिलने की संभावना है। कृषि प्रसार अधिकारी चंदन शर्मा ने भी पहली मानसूनी बारिश को खरीफ फसलों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि समय पर हुई वर्षा से मक्की सहित अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार में तेजी आएगी। साथ ही किसानों को सिंचाई पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी। उन्होंने किसानों से मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने और खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने की भी सलाह दी। क्षेत्र के किसानों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी मानसून सामान्य बना रहता है, तो इस वर्ष मक्की की अच्छी पैदावार होने की पूरी उम्मीद है। पहली बारिश ने न केवल खेतों में नई जान फूंकी है, बल्कि किसानों के मन में भी बेहतर फसल की उम्मीद जगा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।