{"_id":"6a416bd857d0e8c1150722d9","slug":"vande-bharat-arrived-an-hour-late-passengers-had-to-wait-una-news-c-93-1-una1025-196728-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एक घंटे देरी से पहुंची वंदे भारत, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एक घंटे देरी से पहुंची वंदे भारत, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
Mon, 29 Jun 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों ने रेलवे से ट्रेनों के समय का पालन सुनिश्चित करने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नई दिल्ली से ऊना आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के ऊना पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे था, लेकिन यह करीब 11:30 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों और उनके परिजनों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि ट्रेन निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से उनकी आगे की यात्रा और अन्य जरूरी कार्यक्रम भी प्रभावित हुए। हालांकि रेलवे की ओर से देरी के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
वहीं, हरिद्वार से अंब अंदौरा जाने वाली ट्रेन भी रविवार को अपने तय समय से करीब आधा घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। लगातार दो ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने कहा कि समय पर ट्रेन संचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलती है। उन्होंने रेलवे से ट्रेनों के समय का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परिचालन संबंधी कारणों से कभी-कभी ट्रेनों के संचालन में देरी हो जाती है और स्थिति सामान्य होते ही ट्रेनों को निर्धारित समय के अनुसार चलाने का प्रयास किया जाता है।