{"_id":"69b6fc2ad0e59add3008480b","slug":"health-department-will-run-a-campaign-to-create-awareness-about-water-borne-diseases-una-news-c-93-1-ssml1047-184789-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जल जनित रोगों की जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग चलाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जल जनित रोगों की जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग चलाएगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम और बरसात के दिनों में रहती है जल जनित रोग फैलने की संभावना
सभी स्वास्थ्य खंडों को जारी किए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गर्मियों और बरसात के मौसम में बढ़ने वाले जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में विभाग की ओर से सभी स्वास्थ्य खंडों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को समय रहते सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और खानपान के प्रति जागरूक किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गर्मी और बरसात के दिनों में दूषित पानी के सेवन से पीलिया, डायरिया, टाइफाइड और उल्टी-दस्त जैसे रोग फैलने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में इन बीमारियों से बचाव के लिए आम लोगों को स्वच्छ पानी पीने, पानी को उबालकर उपयोग करने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को जल जनित रोगों के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्वास्थ्य खंडों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित संवेदनशील स्थानों की पहचान करें और वहां विशेष निगरानी रखें। साथ ही किसी भी स्थान पर जल जनित रोगों के मामले सामने आने पर तुरंत स्वास्थ्य टीम भेजकर आवश्यक कदम उठाए जाएं। ऐसे में अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि गर्मियों और बरसात के मौसम में जल जनित रोगों के खतरे को कम किया जा सके।
कोट
जल जनित रोगों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना।
Trending Videos