{"_id":"69b69c782f40ed61a707e982","slug":"if-there-is-a-gas-shortage-in-any-school-inform-the-department-una-news-c-93-1-ssml1048-184785-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अगर किसी स्कूल में गैस की किल्लत हो तो विभाग को सूचित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अगर किसी स्कूल में गैस की किल्लत हो तो विभाग को सूचित करें
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने स्कूलों से मांगी एलपीजी गैस सिलिंडरों के स्टॉक की जानकारी
स्कूलों में मिड-डे मील तैयार करने के लिए होता है एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल
ऊना में 600 से अधिक स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए तैयार होता है मिड-डे मील
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एलपीजी गैस सिलिंडरों के स्टॉक को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिले के सभी स्कूलों से एलपीजी सिलिंडरों के उपलब्ध स्टॉक की जानकारी मांगी है।
साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी भी शिक्षण संस्थान में गैस सिलिंडरों की कमी की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी तुरंत विभाग को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके और विद्यार्थियों के मिड-डे मील पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े।
विभाग ने जारी निर्देशों में कहा गया है कि स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के लिए भोजन तैयार किया जाता है, जिसके लिए एलपीजी गैस सिलिंडरों का उपयोग किया जाता है। ऐसे में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से सभी स्कूल प्रबंधन से वर्तमान स्टॉक की स्थिति और संभावित आवश्यकता की जानकारी मांगी गई है।
ध्यान रहे कि जिले में करीब 600 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए मिड-डे-मील तैयार किया जाता है। इन स्कूलों में प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसलिए गैस सिलिंडरों की कमी से भोजन व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पहले से ही तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
विभाग ने स्कूल प्रबंधन को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां उपलब्ध गैस सिलिंडरों की संख्या, खाली और भरे सिलिंडरों की स्थिति तथा आगामी दिनों में होने वाली संभावित आवश्यकता का ब्यौरा समय पर उपलब्ध कराएं। इससे जरूरत पड़ने पर तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
विद्यार्थियों को मिलने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता और नियमितता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्कूल में भोजन तैयार करने में बाधा न आए। -राजीव शर्मा, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति ने एवं उपभोक्ता मामले
Trending Videos