{"_id":"6a2ef40a5dd1eb93530f4d0a","slug":"karnail-singh-was-only-removed-from-his-post-not-expelled-neeraj-una-news-c-93-1-una1002-195128-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनैल सिंह को केवल पद से हटाया, निष्कासित नहीं किया : नीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनैल सिंह को केवल पद से हटाया, निष्कासित नहीं किया : नीरज
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज परमार और उपप्रधान अजय शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष करनैल सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पदभार से मुक्त किया गया है। उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया बल्कि केवल संगठनात्मक पद से हटाया गया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि इस मामले को लेकर करनैल सिंह द्वारा मीडिया में दिए जा रहे बयान भ्रामक और तथ्यहीन हैं। यह कहना गलत है कि किसी शादी समारोह में भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो को निमंत्रण न देने के कारण कार्रवाई की गई।
पार्टी संगठन व्यक्तिगत कार्यक्रमों के आधार पर निर्णय नहीं लेता बल्कि अनुशासन और संगठन हित को प्राथमिकता देता है। जिला परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार वीना देवी के पक्ष में कार्य करने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद करनैल सिंह ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार के विरोध में चुनाव लड़ रहे लोगों को समर्थन और मंच दिया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि करनैल सिंह ने अपने घर में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य चंचल बाला को विशेष रूप से आमंत्रित किया, जिन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह पार्टी लाइन से हटकर कार्य करने का स्पष्ट उदाहरण है।