सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kutlahar BJP Mandal's grand campaign begins

Una News: कुटलैहड़ भाजपा मंडल के महाअभियान का आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kutlahar BJP Mandal's grand campaign begins
विज्ञापन
पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने की शिरकत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा(ऊना)। भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत कुटलैहड़ भाजपा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग रविवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न मोर्चों से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने संगठनात्मक प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति में प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। क्योंकि यही प्रशिक्षण प्रत्येक कार्यकर्ता को विचारधारा, संगठनात्मक व्यवस्था और कार्य शैली के प्रति और अधिक सशक्त बनाता है। भुट्टो ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारों और संस्कारों पर आधारित एक मजबूत संगठन है। यही कारण है कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान और महत्व दिया जाता है। कहा कि संगठन की मजबूती का आधार ही कार्यकर्ता होता है और भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देती है। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी कृष्ण पाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, भाजपा नेत्री संतोष सैनी, मनोहर लाल शर्मा, राम किशन भारती, सूरम सिंह, रंजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed