{"_id":"69b6fd2a75e6f6e9970f30f4","slug":"light-rain-brings-relief-to-crops-una-news-c-93-1-ssml1048-184786-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हल्की बारिश से फिर जगी फसलों को राहत की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हल्की बारिश से फिर जगी फसलों को राहत की आस
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
ऊना में आज रविवार को दोपहर के समय हल्की बारिश के दौरान मौसम हुआ सुहावना।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में रविवार को हुई हल्की बारिश ने किसानों की उम्मीदों को एक बार फिर जगा दिया है। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इससे कुछ राहत मिलने की आस बंधी है। खासकर गेहूं, आलू और हरी सब्जियों की फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है, हालांकि किसानों का कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए अभी और बारिश की आवश्यकता है।
कई दिनों से सूखे जैसे हालात के कारण खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित होने लगी थीं। विशेषकर गैर सिंचित इलाकों में किसानों को सिंचाई की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण फसलों की स्थिति चिंताजनक बनती जा रही थी। ऐसे में रविवार को हुई हल्की बारिश ने किसानों को कुछ राहत जरूर दी है, लेकिन अभी भी बेहतर वर्षा की उम्मीद बनी हुई है।
किसानों में राजकुमार, अश्वनी सैनी, सतपाल सिंह, हरमेश चंद, कुलवंत सिंह, राकेश सैनी का कहना है कि यदि आगामी दिनों में अच्छी बारिश हो जाती है तो गेहूं सहित अन्य फसलों को काफी लाभ मिल सकता है। हल्की बारिश से मिट्टी में नमी तो आई है, लेकिन फसलों की बेहतर बढ़वार के लिए लगातार और संतुलित बारिश जरूरी है। जिले में कई स्थानों पर लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा था। वहीं सब्जी उत्पादक किसानों को भी सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। ऐसे में बारिश से खेती की लागत में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि जिले में करीब 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल तैयार की जाती है। बड़ी संख्या में किसान इस फसल पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में समय पर बारिश होना किसानों के लिए बेहद अहम माना जाता है।
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि यदि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहा और अच्छी बारिश हुई तो फसलों की स्थिति में सुधार संभव है।
Trending Videos