फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maize harvesting has begun in the district; farmers are arriving at the market with their crops.

Una News: जिले में मक्की की कटाई शुरू फसल लेकर मंडी पहुंच रहे किसान

Mon, 10 Aug 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Maize harvesting has begun in the district; farmers are arriving at the market with their crops.
ऊना। जिले में मक्की की फसल की कटाई का काम शुरू हो गया है। कई किसान फसल को पूरी तरह पकने का इंतजार करने के बजाय गीली मक्की की कटाई कर मंडियों में पहुंचा रहे हैं। गीली मक्की के दाम बेहद कम मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी में गीली मक्की की खरीद करीब 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक हो रही है। किसानों का कहना है कि उत्पादन लागत की तुलना में यह भाव काफी कम है। जिले के कई क्षेत्रों में किसान मक्की की कटाई कर इसे होशियारपुर मंडी में बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। मक्की की फसल में नमी अधिक होने के कारण किसानों को सामान्य सूखी मक्की के मुकाबले काफी कम दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद किसान मजबूरी में गीली मक्की मंडी पहुंचा रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण खेतों को अगली फसल के लिए तैयार करना भी है। किसानों में राजेश कुमार, देसराज, देवराज, नरोत्तम शर्मा सहित अन्य के अनुसार मक्की की कटाई का काम समय से पहले करने का एक कारण आलू की फसल की बिजाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान खेत खाली करने के लिए मक्की की कटाई कर रहे हैं, ताकि सितंबर माह की शुरुआत में समय रहते खेत तैयार कर आलू की बिजाई की जा सके। ऐसे में मक्की पूरी तरह सूखने और उसमें नमी कम होने का इंतजार करना किसानों के लिए संभव नहीं हो रहा है।

हरी और गीली मक्की की पोल्ट्री फार्मों में भी मांग रहती है। पशु एवं पक्षी आहार में मक्की का इस्तेमाल होने के कारण पोल्ट्री फार्म संचालकों की ओर से इसकी खरीद की जाती है। उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि मक्की की फसल शानदार तरीके से तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed