{"_id":"69a72674c0c3a64f600c374b","slug":"migrant-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-una-news-c-93-1-ssml1048-183551-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 04 Mar 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत स्तोथर में मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश कुमार निवासी स्तोथर तहसील अंब, जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे वह अपने घर में सोया हुआ था। इस दौरान किसी गाड़ी की जोर से टकराने की आवाज सुनाई दी। उसने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार कर भाग गया। हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय (45) निवासी गांव आठऊआ जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
Trending Videos