सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Newly elected female Pradhan helpless before an unruly crowd.

Una News: अव्यवस्थित भीड़ के आगे नवनिर्वाचित महिला प्रधान बेबस

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Jun 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
Newly elected female Pradhan helpless before an unruly crowd.
विज्ञापन
ऊना। नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के लिए लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समय : सुबह 10 बजे। समारोह स्थल में प्रवेश द्वार के साथ ही पांच जगह संबंधित विकास खंड के अधिकारी 5 से 6 कुर्सी और टेबल लगाकर बैठे। बारी-बारी पंचायत प्रतिनिधियों के पंजीकरण का दौर शुरू हुआ। जैसे-जैसे शपथ ग्रहण का समय नजदीक आता गया। पंचायत प्रतिनिधियों की भीड़ पंजीकरण स्थल पर उमड़ती नजर आई। जिले में 50 फीसदी से भी अधिक सीटों पर महिला प्रधान अपनी जीत दर्ज करके तो पक्की आईं लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में पंजीकरण स्थल से लेकर कार्यक्रम स्थल तक उनके लिए कोई भी व्यवस्था नजर नहीं आई। जिसके चलते नवनिर्वाचित महिला प्रधान भीड़ की होड़ में पिसती नजर आईं। सुबह 11:28 बजे ग्राम पंचायत हीरानगर की प्रधान 62 वर्षीय कश्मीर कौर व्हील चेयर पर शपथ ग्रहण करने पहुंची तो प्रवेश गेट पर दरवाजे का एक हिस्सा न खुलने पर वह असहज महसूस करती नजर आईं। परिजनों ने उन्हें दोबारा से दूसरे गेट से भीतर प्रवेश करवाया।

वहीं दूसरी ओर समारोह स्थल में महिला और पुरुष के लिए अवश्य ही अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था नजर तो आई लेकिन 500 से अधिक उमड़ी पंचायत प्रतिनिधियों की भीड़ के आगे व्यवस्था ढीली नजर आई। कई महिलाओं को तो शौचालय स्थल तक का पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती सबसे पहले पहुंचे। उनके साथ ही गगरेट के विधायक राकेश कालिया, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार भी पहुंचे। जैसे ही मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कारवां समारोह स्थल में पहुंचा, उनके साथ कुटलैहड के विधायक विवेक शर्मा, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू सहित पूर्व विधायक सदर सतपाल रायजादा भी पहुंचे। 12:15 बजे दीप प्रज्ज्वलन से समारोह का आगाज किया गया। तदोपरांत उपमुख्यमंत्री के संबोधन के समापन के साथ ही नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित महिला प्रधानों से बातचीत की गई तो उनसे गांव में विकास के नाम पर एक नई सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेकर पूरे हौसलों के साथ बढ़ती नजर आईं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत धमांदरी की प्रधान सुमन कुमारी का कहना है कि जो विश्वास क्षेत्र की जनता ने उनके ऊपर जताया है। वह उसके ऊपर बखूबी उतरने के लिए प्रयासरत रहेंगी और एक समान दृष्टि से हर वर्ग का विकास किया जाएगा।

ग्राम पंचायत पंडोगा की प्रधान अमिता कुमारी का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में विकास को नई दिशा देने के लिए सबको साथ लेकर काम किया जाएगा। हर वर्ग के काम को प्राथमिकता के आधार पर तवज्जो दी जाएगी। गांव का विकास ही पहली प्राथमिकता होगी।

ग्राम पंचायत बरनोह की प्रधान आरती ठाकुर का कहना है कि ग्रामीणों के विकास के मुद्दों को हर मोर्चे पर पूरा करने के लिए संगठित होकर काम किया जाएगा। पांच सालों में ऐसे काम किया जाएगा जिसकी मिसाल क्षेत्र में गांव की जनता खुद देगी।

ग्राम पंचायत घनारी की प्रधान पूजा कुमारी का कहना है कि पंचायत को विकास की ओर ले जाने के लिए सामूहिक रूप से आम जनमानस की मदद से काम किया जाएगा। हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे ताकि हर वर्ग का विकास हो सके।

ग्राम पंचायत बीनेवाल पुन्ना की प्रधान मनदीप कौर का कहना है कि पंचायत की जनता ने उन्हें जन सेवा का अवसर दिया है। उसके ऊपर लोगों की उम्मीद के अनुरूप काम करेंगे ताकि क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिल सके।

ग्राम पंचायत लोअर बहडाला की प्रधान सुमन लता का कहना है कि महिला प्रधान होने के नाते क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की योजनाओं को जनहित तक पहुंचने में प्रयासरत रहेंगी। जो भी हरसंभव सहयोग पंचायत को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए होगा, उसमें लोगों की मांग के अनुरूप काम करेंगी।


शपथ ग्रहण समारोह में चर्चा में रहे गगरेट के विधायक
गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया मंच पर काफी उत्तेजित नजर आए। जब उन्हें यह पुकारते हुए सुना गया कि उनका दोबारा नाम लेकर साथ में तालियां बजाने के लिए आमजनों को प्रेरित किया जाए और जब उन्हें सम्मानित करने की बारी आई, तो वह आर्टिफिशियल गमला देखकर भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं रहे। शपथ ग्रहण समारोह में राकेश कालिया एक बार फिर से जिला ऊना में कांग्रेस के विधायकों में चर्चा में नजर आए। वहीं वंदे मातरम गीत में भी तीन स्टैंजा ज्यादा गाने पर भी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed