{"_id":"6a3045351d3cc69e27094e42","slug":"rampur-bailey-bridge-to-remain-closed-for-large-vehicles-open-for-small-ones-una-news-c-93-1-una1025-195264-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रामपुर बैली ब्रिज बड़े वाहनों के लिए रहेगा बंद, छोटे के लिए खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रामपुर बैली ब्रिज बड़े वाहनों के लिए रहेगा बंद, छोटे के लिए खुलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़े रामपुर बैली ब्रिज पर अब बड़े वाहन नहीं गुजर सकेंगे। ओवरलोड टिपरों की आवाजाही के कारण इस बैली ब्रिज के कई नट टूट चुके हैं। ऐसे में बैली ब्रिज को पहले की तरह बनाने को लेकर मेकेनिकल विंग ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। अब आनन फानन में विभाग बैली ब्रिज को दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए खोले की योजना बना रहा है। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग ने बैली ब्रिज का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है।
रिपोर्ट के मुताबिक बैली ब्रिज को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगह से नट या तो ढीले पड़ गए हैं या फिर टूट चुके हैं। ऐसे में इसे पूरी तरह से दुरुस्त करने के लिए पूरा डिस्मेंटल करना होगा। इसे डिस्मेंटल कर दोबारा तैयार करने में करोड़ों रुपये का खर्च आ जाएगा। ऐसे में ब्रिज की मरम्मत कर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की बात कही गई है। इतना ही एक समय पर एक से अधिक वाहन पुल पर एक साथ नहीं गुजरंगे।
मेकेनिकल विंग के अधिकारियों ने बैली ब्रिज से बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही है। अब इस ब्रिज की मौजूदा हालत बड़े वाहनों का वजन उठाने के काबिल नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि रामपुर का बैली ब्रिज भारी भरकम वाहनों की आवाजाही के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे विभाग ने मरम्मत कर दोबारा से वाहनों की आवाजाही के लिए खोला लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही नहीं रोक पाया और ब्रिज फिर से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी मरम्मत अब बिना डिस्मेंटल किए संभव नहीं है। मानसून का सीजन सर पर है और बैली ब्रिज बड़े वाहनों के लिए बंद रहेगा। ऐसे में लोगों को दिक्कत होगी।
बैली ब्रिज को जल्द ही वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। मेकेनिकल विंग की निरीक्षण रिपोर्ट मेरे पास नहीं पहुंची है। रिपोर्ट के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा कि ब्रिज से किन वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।
-केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ऊना
......
बैली ब्रिज का निरीक्षण किया गया है। अब इस ब्रिज से बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर दी है। जिसे जल्द ही अधिशासी अभियंता को भेज दिया जाएगा।
-दीपक शर्मा , एसडीओ, मेकेनिकल विंग लाेक निर्माण विभाग।