फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Out-of-control car hits young woman; she is injured.

Una News: अनियंत्रित कार ने युवती को मारी टक्कर, घायल

Tue, 28 Jul 2026 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Jul 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control car hits young woman; she is injured.
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पतेहड़ (नैहरी) में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान नैहरी खालसा निवासी मीना कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंब की ओर से आ रही एक कार के सामने अचानक एक लावारिस पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क किनारे पैदल जा रही मीना कुमारी को टक्कर मारने के बाद नाली में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग माता ज्वालाजी मंदिर में माथा टेकने के बाद पंजाब के आनंदपुर साहिब लौट रहे थे। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सूचना मिलने के बाद अंब पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed