सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Returned Rs 1.76 lakh that had mistakenly come into the bank account

Una News: गलती से बैंक खाते में आए 1.76 लाख रुपये लौटाए

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 26 Mar 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Returned Rs 1.76 lakh that had mistakenly come into the bank account
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। अगर किसी के बैंक खाते में अचानक पौने दो लाख रुपये आ जाएं तो वह हैरान हो जाएगा। ऐसा ही मामला नंगल से सामने आया है, जहां एक ग्राहक की सजगता ने साबित किया कि ईमानदारी अभी जिंदा है। एक लड़की ने माता के बैंक खाते में केनरा बैंक से 1.76 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। गलती से यह राशि उसकी माता के बजाय नंगल निवासी दविंद्र के एसबीआई खाते में पहुंच गई। दविंद्र ने बैंक जाकर पता किया कि पैसे उनके खाते में कैसे आए।
Trending Videos

बैंक की ओर से दिए नंबर पर संपर्क करने पर दविंद्र ने लड़की से बात की। लड़की ने बताया कि ट्रांसफर के समय उसने गलती से बैंक खाते का नंबर गलत डाल दिया था। दविंद्र ने लड़की की माता को बुलाकर पूरे पैसे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed