{"_id":"69c585bb71fb91a8810ea9c2","slug":"sdm-amb-bowed-his-head-in-the-court-of-mata-chintpurni-una-news-c-93-1-ssml1048-186102-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार में एसडीएम अंब ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार में एसडीएम अंब ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम पास अग्रवाल कन्या पूजन के दौरान तिलक लगाते। संवाद
- फोटो : रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी थाना के पास लगा मलबा का ढेर।
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। पावन चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर माथा टेका और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने मां चिंतपूर्णी के चरणों में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में एसडीएम ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कंजक पूजन भी किया और कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की आराधना का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देता है।
इस अवसर पर उनके साथ डीएसपी अंब अनिल पटियाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की। मंदिर में अष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। संवाद
Trending Videos