सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SP places ASI on line duty for demanding bribe

Una News: रिश्वत मांगने के आरोप में एसपी ने एएसआई किया लाइन हाजिर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Mar 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
SP places ASI on line duty for demanding bribe
विज्ञापन
ऊना। एसपी ऊना ने पुलिस लाइन झलेड़ा में जिले के एक एएसआई को लाइन हाजिर किया है। दरअसल एएसआई ने 376 के मामले में पीड़िता महिला पर डरा-धमकाकर दबाव बनाया कि वह अपने गहने वापस न मांगे। महिला के चाचा सास-ससुर के कहने पर एएसआई ने ऐसा करने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की।
Trending Videos

इतना ही नहीं, इस मसले में पीड़ित महिला के अदालत में 164 के तहत बयान तक दर्ज हुए हैं। विजिलेंस विभाग के हत्थे इस घटनाक्रम के ऑडियो सहित अन्य रिकॉर्ड चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एएसआई को रंगेहाथ पकड़ने के लिए विजिलेंस विभाग ने जाल बुना, लेकिन वीवीआईपी मूवमेंट के चलते व्यस्त होने की सूरत में कुछ भी हाथ नहीं लगा। फिर दोबारा से विजिलेंस विभाग ने ट्रैप तैयार किया, लेकिन ठीक समय पर एएसआई को पकड़ने से पहले ट्रैप लीक हो गया और उसे पकड़ने की योजना धरी की धरी रह गई। वहीं पुलिस अब विजिलेंस विभाग की सूचना लीक करने वाले की शिनाख्त में जुट गई है। दूसरी ओर विजिलेंस विभाग ने भी सारे तथ्य एसपी ऊना के समक्ष आगामी कार्रवाई के लिए पेश किए हैं। इस पर एसपी ऊना ने एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है और इस मसले से जुड़े तमाम दस्तावेज एकत्रित करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी की जा रही है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि ऊना जिला के एक एएसआई को शिकायत के आधार पर लाइन हाजिर कर दिया है। इस मसले में आगामी कार्रवाई जारी है। जल्द ही रिपोर्ट में सारे साक्ष्य जुटाने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed