{"_id":"69c64bb74c2a84045503bef4","slug":"video-una-mp-mobile-health-service-team-organizes-free-health-camp-in-brahmpur-121-patients-examined-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने ब्रहमपुर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 121 मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने ब्रहमपुर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 121 मरीजों की हुई जांच
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:49 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत ब्रहमपुर स्थित ईसीएच पॉलीक्लिनिक में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा एमओ डॉक्टर विजय जरियाल के नेतृत्व में 27 मार्च 2026 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 121 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 100 मरीजों के लैब टेस्ट भी किए गए। शिविर के दौरान जांच में20 मरीज हड्डी रोग से पीड़ित पाए गए,18 मरीज शुगर के,26 मरीज बीपी के,04 महिला रोगी तथा 53 मरीज सामान्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें उचित रहन-सहन, संतुलित खान-पान तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया और जरूरी परामर्श दिया गया।इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर के आयोजन के लिए माननीय सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं और इससे लोगों को घर के नजदीक ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। शिविर में उपस्थित मरीजों व क्षेत्रवासियों ने सांसद द्वारा शुरू की गई इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।