सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Specialist doctors from PGI and AIIMS took the pulse

Una News: पीजीआई और एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने टटोली नब्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 30 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Specialist doctors from PGI and AIIMS took the pulse
सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के निशुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : आयोजक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र में रविवार को सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीजीआई के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं, वहीं एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर डॉ. राज बहादुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और मरीजों का उपचार किया। कैंप में तीन ओपीडी स्किन, हड्डी रोग एवं आंखों से संबंधित लगाई गईं, जहां लगभग 800 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच की।
Trending Videos

पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं और जिन लोगों को ऑपरेशन की आवश्यकता बताई गई, उनके लिए ट्रस्ट द्वारा पीजीआई या एम्स ऋषिकेश में निशुल्क ऑपरेशन करवाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि यह ट्रस्ट का 49वां मेडिकल कैंप है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों का सहयोग मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अभिषेक राणा ने कहा कि प्रदेश के लोग बड़े अस्पतालों जैसे पीजीआई और दिल्ली का रुख करते हैं, लेकिन ऊना क्षेत्र से इलाज करवाने वालों की संख्या अधिक होने के कारण यहां विशेष रूप से यह कैंप आयोजित किया गया।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नियमित व्यायाम करें और संतुलित आहार अपनाएं। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलकूद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. राज बहादुर ने ट्रस्ट डॉक्टरों और मरीजों के बीच एक मजबूत पुल का काम कर रहा है। ऐसे कैंप जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
वहीं, देवेंद्र भुट्टो ने सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था निस्वार्थ भाव से समाजसेवा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed