{"_id":"69b834b67513c2730805843b","slug":"stumps-of-10-khair-trees-recovered-in-kuthera-khairla-una-news-c-93-1-una1002-184987-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कुठेड़ा खैरला में खैर के 10 पेड़ों के ठूंठ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कुठेड़ा खैरला में खैर के 10 पेड़ों के ठूंठ बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। लडोली में अवैध खैर कटान के खिलाफ विभाग ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने कुठेड़ा खैरला के जंगलों का निरीक्षण किया। जहां खैर के 10 पेड़ों के ठूंठ बरामद हुए हैं। विभाग को अंदेशा है कि यह अवैध कटान हाल ही में लडोली में पकड़ी गई लकड़ी के मामले से जुड़ा हुआ है।
इस पूरे प्रकरण की तह तक जाने के लिए विभाग ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है जो मंगलवार शाम तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। इसके साथ ही आसपास के अन्य वन क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। गौरतलब है कि 14 मार्च को वनरक्षक पूनम ढिल्लों की शिकायत पर लडोली क्षेत्र में एक गाड़ी और लेबर शेड से भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की गई थी। पुलिस जांच में यह शेड पंजोआ निवासी एक व्यक्ति का पाया गया था।
वन विभाग का मानना है कि अज्ञात तस्करों ने सरकारी जमीन से खैर के पेड़ काटकर चोरी किए और उन्हें छिपाने के लिए निजी शेड का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरओ राहुल ठाकुर ने बताया कि विभाग इस चोरी को लेकर बेहद गंभीर है और आरोपियों की निजी संपत्ति के पास मिले इन साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है ताकि इस अवैध नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा हो सके।
Trending Videos