सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sunlight became the only support for wheat and potato crops

Una News: गेहूं और आलू की फसल के लिए धूप बनी एकमात्र सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 11 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sunlight became the only support for wheat and potato crops
विज्ञापन
ऊना। जिले में कई दिनों से लगातार खराब मौसम के बाद शुक्रवार को धूप निकलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। साफ मौसम ने गेहूं और आलू की फसलों को नया जीवन देने की उम्मीद जगाई है जो पिछले दिनों बारिश, ओलावृष्टि और बादलों की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुई थीं।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार ऊना में इस समय करीब 3500 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल तैयार हो रही है, जबकि 1000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर आलू की खेती की जा रही है। लगातार खराब मौसम के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि फसलें पकने की अवस्था में हैं और ऐसे समय में मौसम का थोड़ा भी बिगड़ना भारी नुकसान का कारण बन सकता है। शुक्रवार को मौसम साफ होने और धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, किसानों की चिंता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। उनका कहना है कि अगर आने वाले दिनों में मौसम ने फिर से करवट ली और बारिश या ओलावृष्टि हुई तो फसलों का शत-प्रतिशत नुकसान होना तय है। इससे न सिर्फ उत्पादन प्रभावित होगा बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी गंभीर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में रमेश चंद, संजय कुमार, संजीव कुमार, राजेश कुमार, उमेश ने कहा कि बीते कुछ समय से मौसम फसलों के लिहाज से बिल्कुल विपरीत बना हुआ है। कहा कि इस समय से खाने लायक फसल तैयार हो जाए, यही काफी है।
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर का कहना है कि इस समय स्थिर और साफ मौसम बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसल की सुरक्षा के उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed