{"_id":"69d94ab62f94376a9d0fd964","slug":"the-municipal-corporation-will-identify-dilapidated-buildings-in-the-city-una-news-c-93-1-ssml1047-187703-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर में जर्जर भवनों का नगर निगम लगाएगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर में जर्जर भवनों का नगर निगम लगाएगा पता
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में जर्जर और खस्ताहाल भवनों की पहचान के लिए नगर निगम जल्द विशेष अभियान चलाने जा रहा है। हाल ही में नगर निगम की ओर से शहर के 20 भवनों का निरीक्षण कर उन्हें असुरक्षित घोषित किया गया है। अब निगम की टीम उन भवनों का पता लगाएगी, जो वर्षों पुराने होने के कारण खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके हैं और किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं। आगामी बरसात के पूर्व इस काम को पूरा किया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में कई ऐसे भवन हैं जिनकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। इन भवनों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं, छतें कमजोर हो गई हैं और कई भवनों के हिस्से टूटकर गिरने की स्थिति में हैं। ऐसे भवनों के आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। निगम की ओर से जल्द वार्ड स्तर पर सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके लिए निगम के कर्मचारियों के साथ तकनीकी टीम भी गठित की जाएगी। टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर पुराने भवनों की स्थिति का आकलन करेगी। जिन भवनों को खतरनाक पाया जाएगा, उनके मालिकों को नोटिस जारी कर मरम्मत या भवन खाली करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। शहर में अभी भी कई ऐसे भवन हैं, जो लंबे समय से बंद पड़े हैं या उनकी मरम्मत नहीं हुई है। ऐसे भवनों की सूची तैयार कर निगम आगामी कार्रवाई करेगा। बरसात के मौसम से पहले अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान भवनों की सूची तैयार की जाएगी और जिन भवनों की स्थिति अधिक खराब होगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ऐसे भवनों को असुरक्षित घोषित कर उनके बाहर चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
शहर में जर्जर भवनों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिन भवनों की स्थिति खतरनाक पाई जाएगी, उनके मालिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
Trending Videos