{"_id":"6a514adea02d6bddc20ce8ff","slug":"the-badsala-bridge-will-open-for-vehicular-traffic-starting-today-una-news-c-93-1-una1002-198195-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आज से वाहनों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा बड़साला पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आज से वाहनों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा बड़साला पुल
Sat, 11 Jul 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को ऊना जिले के बड़साला में क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि करीब 200 मीटर लंबे पुल की मरम्मत पर दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और इसे शनिवार से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क एवं पुलों के सुदृढ़ीकरण को विकास की आधारभूत आवश्यकता मानते हुए गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना के निर्माण और समयबद्ध रखरखाव पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश के हर क्षेत्र में सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है।
इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अपग्रेड की जा रही बसाल-नंगल सलागड़ी सड़क का भी निरीक्षण किया। सात किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क बनने से बसाल, चलोला और नंगल सलागड़ी सहित आसपास के करीब एक हजार लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। इससे पहले लोक निर्माण मंत्री ने ऊना के टक्का में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमित कुमार शर्मा द्वारा आयोजित आभार मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। बाद में उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर बनोड़े महादेव में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।