{"_id":"692f39e848f34ef91c01bda7","slug":"the-congress-district-president-will-be-of-the-choice-of-the-workers-and-the-public-sukhdev-panse-una-news-c-93-1-una1002-173945-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता और जनता की पसंद का बनेगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष : सुखदेव पांसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता और जनता की पसंद का बनेगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष : सुखदेव पांसे
विज्ञापन
विश्राम गृह ऊना में सुखदेव पंसे का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता व कार्यक्रर्ता ।संवाद
विज्ञापन
बोले, अब कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से नहीं थोपा जाएगा अध्यक्ष
पांच दिवसीय दौरे के दौरान पांच विस क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से जुटाएंगे फीडबैक
छह दिसंबर को जिला अध्यक्ष के आवेदनकर्ताओं से व्यक्तिगत होंगे रूबरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जिला ऊना के ऑब्जर्वर एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ऊना जिले में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। अब कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से जिला अध्यक्ष नहीं थोपा जाएगा। आम जनता और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद ही उनके पसंद के ही अब जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। इसके लिए वह ऊना जिले के पांच दिन के दौरे के दौरान हर कार्यकर्ता से रूबरू होंगे और आम जनता से भी फीडबैक लेंगे। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हाईकमान ने निर्णय लिया है कि संगठन को अगर कोई मजबूती प्रदान कर सकता है तो वह जिला अध्यक्ष ही है। इसलिए जिला अध्यक्ष को तमाम शक्तियां भी प्रदान की जाएंगी। जल्द ही जिले का दौरा पूरा करने के बाद जिला अध्यक्ष के प्रस्तावित नाम एआईसीसी को प्रेषित किए जाएंगे। केंद्र में सत्तासीन भाजपा की जनविरोधी नीतियां और नाकामियां जनता के बीच में लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हाईकमान ऐसा जिलाध्यक्ष चाहता है, जो केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जनता के बीच में उजागर करे ताकि जनता रूबरू हो सके। तीन दिसंबर को कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और आम जनता से रूबरू होंगे। दोपहर दो बजे के बाद ऊना विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। चार दिसंबर को हरोली और चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। जबकि छह दिसंबर को पार्टी के जिला अध्यक्ष के पदों के लिए आवेदनकर्ताओं से व्यक्तिगत भेंट करेंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में अजय महाजन, विवेक, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, डीसीसी ऊना के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा समेत महिला और कांग्रेस पार्टी के अग्रणी संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे।
Trending Videos