सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The women of Ambota donated two stretchers to Gagret Hospital.

Una News: अंबोटा की महिलाओं ने गगरेट अस्पताल को दिए दो स्ट्रेचर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 13 Mar 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
The women of Ambota donated two stretchers to Gagret Hospital.
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत अंबोटा से संबंध रखने वाली सुमन लता सूद और निशु सूद ने सिविल अस्पताल गगरेट को दो स्ट्रेचर दान किए हैं। उनके इस योगदान से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इससे पहले भी दोनों महिलाओं द्वारा अस्पताल को दो व्हीलचेयर दान की जा चुकी हैं, जिनका लाभ मरीजों को मिल रहा है। अब दो और स्ट्रेचर मिलने से मरीजों को वार्ड से जांच कक्ष या अन्य स्थानों तक ले जाने में सुविधा होगी। सुमन लता सूद वर्तमान में शिमला में निवास करती हैं लेकिन अपने पैतृक गांव व क्षेत्र से उनका गहरा जुड़ाव बना हुआ है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज पराशर ने दोनों महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल को दिया गया यह सहयोग सराहनीय है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed