{"_id":"697dfd73ee46ca5c2f0a83ed","slug":"trainee-teachers-shared-their-views-on-the-guru-shishya-relationship-una-news-c-93-1-una1002-180028-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रशिक्षु शिक्षकों ने गुरु-शिष्य संबंध पर साझा किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रशिक्षु शिक्षकों ने गुरु-शिष्य संबंध पर साझा किए विचार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली में बीएड विभाग की ओर से वैदिक शिक्षा प्रणाली एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली विषय पर शैक्षिक व्याख्यान का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने की। इसका उद्देश्य भावी शिक्षकों को भारतीय परंपरागत शिक्षा व्यवस्था और आधुनिक शिक्षा प्रणाली के महत्व, उपयोगिता एवं विशेषताओं से अवगत कराना था। बीएड प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता हांडा ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियां प्रशिक्षु शिक्षक में चिंतनशील दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों और व्यावहारिक दक्षताओं के विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को दोनों शिक्षा प्रणालियों की सकारात्मक विशेषताओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन प्रो. मोहनीश गौतम की ओर से किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को दो समूहों में विभाजित किया गया। प्रथम समूह में अभिषेक, करण, अभिनव, नीरजा, सतविंदर एवं मोहित ने वैदिक शिक्षा प्रणाली पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने गुरुकुल परंपरा, गुरु-शिष्य संबंध, आत्मानुशासन और नैतिक शिक्षा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। द्वितीय समूह में अंजलि, शालु, अमनजोत, संजना, कंचन एवं सुजाता ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर चर्चा की। उन्होंने तकनीकी शिक्षा, नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में इसकी भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में डॉ. कश्मीर सिंह, प्रो. प्रियंका, डॉ. ज्योति सहित अन्य सहायक प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।
Trending Videos