सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Traveling while sitting on the window of the auto-rickshaw.

Una News: ऑटो की खिड़की पर बैठकर हो रहा सफर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Traveling while sitting on the window of the auto-rickshaw.
विज्ञापन
ऊना। शहर में यातायात नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है। ताजा मामला उस समय सामने आया। जब एक ऑटो रिक्शा की पिछली खिड़की पर एक युवक खतरनाक तरीके से बैठकर सफर करता नजर आया। युवक अपनी जान की परवाह किए बिना चलते ऑटो की पिछली ओर बैठा रहा जबकि सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे नजारे शहर में आम नजर आते हैं। कई बार ऑटो चालक अधिक सवारी बैठाने या लापरवाही के चलते यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार चलते वाहन की खिड़की या बाहरी हिस्से पर बैठना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। अचानक ब्रेक लगने, वाहन के संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य वाहन की टक्कर की स्थिति में जानलेवा हादसा हो सकता है। लोगों ने पुलिस और परिवहन विभाग से ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालकों ही नहीं बल्कि यात्रियों के लिए भी जरूरी है। नियमों की अनदेखी न केवल स्वयं की बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान को भी खतरे में डालती है। शहरवासियों का मानना है कि समय रहते जागरूकता और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यातायात पुलिस ने भी लोगों से सुरक्षित यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed