फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una rain pandoga khad car swept away haroli two youth safe

Flash Flood Himachal: ऊना की पंडोगा खड्ड में तेज पानी के बीच फंसी कार, समय रहते कूदे दो युवक; बची जान

Wed, 05 Aug 2026 09:37 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 05 Aug 2026 09:37 AM IST
सार

ऊना जिले के हरोली उपमंडल में बुधवार सुबह पंडोगा खड्ड के कॉजवे को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दो युवकों ने समय रहते गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से कार को खड्ड से बाहर निकाला। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की खड्डों और नालों में जलस्तर बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
una rain pandoga khad car swept away haroli two youth safe
पानी के बीच फंसी कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इसी बीच, हरोली उपमंडल की पंडोगा खड्ड में एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवक समय रहते गाड़ी से कूदकर सुरक्षित बाहर निकल आए।

विज्ञापन




यह घटना बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुई। जिला डलहौजी, चंबा के रहने वाले रोहित कुमार अपने साथी, जो पालमपुर, कांगड़ा का निवासी है, के साथ पंडोगा खड्ड के बीच बने कॉजवे को पार कर रहे थे। बारिश के कारण खड्ड में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया था और बहाव तेज था। कार चालक रोहित कुमार पानी के तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा सका और कार बहाव में फंस गई।
विज्ञापन


जान बचाने के लिए छलांग
जब तक चालक कार को वापस मोड़ने की कोशिश कर पाता, तब तक तेज बहाव कार को करीब 100 मीटर तक बहाकर ले गया। दोनों युवकों ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल कार से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से कार निकाली गई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद, ट्रैक्टर की मदद से कार को खड्ड से बाहर निकाला जा सका।

बारिश का कहर जारी
क्षेत्र में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण खड्डों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे कॉजवे पर पानी का बहाव काफी तेज हो गया है, जो आवागमन के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।

पुलिस जांच जारी
डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि कार चालक से पूछताछ की गई है और पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मौसम में सावधानी बरतें और जलस्तर बढ़े हुए कॉजवे को पार करने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed