फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Upper Raipur remains deprived of road connectivity despite 78 years of independence.

Una News: आजादी के 78 वर्ष बीतने के बावजूद सड़क सुविधा से वंचित अपर रायपुर

Wed, 15 Jul 2026 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 15 Jul 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
Upper Raipur remains deprived of road connectivity despite 78 years of independence.
अप्पर रायपुर के ग्रामीण कंधों पर चारपाई उठाकर मरीज को अस्पताल ले जाते हुए। संवाद
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत थहड़ा के अपर रायपुर गांव में आज भी सड़क सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। गांव तक वाहन योग्य सड़क न होने के कारण बीमार और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई पर उठाकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों में सुनील, राकेश कुमार, गौरव का कहना है कि आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बावजूद गांव के लोग मूलभूत सड़क सुविधा से वंचित हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लगभग डेढ़ किलोमीटर कच्चा रास्ता फिसलन भरा और जोखिमपूर्ण बन जाता है। ऐसे समय में मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाना अत्यंत कठिन हो जाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि अपर रायपुर को शीघ्र सड़क से जोड़ा जाए ताकि लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता एनके लखनपाल का कहना है कि मामला ध्यान में है, जैसे ही सड़क के लिए बजट आएगा, काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed