{"_id":"6a3831687f0737040c0611a4","slug":"yoga-the-mantra-for-a-healthy-and-balanced-life-una-news-c-93-1-una1026-195935-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: योग... स्वस्थ और संतुलित जीवन का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: योग... स्वस्थ और संतुलित जीवन का मंत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
छह एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी द्वारा आयोजित योग सत्र में भाग लेते हुए एनसीसी कैडेट़स। स्त्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को हिमकैप्स नर्सिंग एंड लॉ कॉलेज परिसर बढेड़ा में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक चले योग सत्र में लगभग 600 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यातिथि सहायक आयुक्त विनय मोदी ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त अमूल्य विद्या है। उन्होंने कहा कि करें योग, रहें निरोग का भाव स्वस्थ और संतुलित जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने विशेषकर युवाओं को नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि पिछले एक माह से जिलेभर में प्री-योग दिवस गतिविधियों के तहत विभिन्न स्थानों पर योग और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों और चिकित्सकों ने लोगों को योग के महत्व तथा नियमित योगाभ्यास के लाभों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर हिमकैप्स संस्था के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, संस्थान के प्राध्यापक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।