फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth Games International Championship: Neetu from Churah wins gold in the 100m event in Nepal.

यूथ गेम्स इंटरनेशनल: हिमाचल के चुराह की नीतू ने नेपाल में 100 मीटर में जीता स्वर्ण

Mon, 10 Aug 2026 10:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, (चुराह) चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, (चुराह) चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 10:30 PM IST
सार

चंबा जिले के चुराह की बेटी नीतू ने नेपाल के पोखरा में आयोजित यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में तेज रफ्तार का लोहा मनवाते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
Youth Games International Championship: Neetu from Churah wins gold in the 100m event in Nepal.
चुराह की नीतू ने नेपाल में 100 मीटर में जीता स्वर्ण। - फोटो : hp police

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह की बेटी नीतू ने नेपाल के पोखरा में आयोजित यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में तेज रफ्तार का लोहा मनवाते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से चुराह क्षेत्र में खुशी की लहर है। संघर्षों के बीच पली-बढ़ी नीतू की सफलता उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनी है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं। चरोड़ी पंचायत के सुखरेठी गांव निवासी नीतू परस राम की बेटी हैं। उनका जीवन बचपन से ही संघर्षों से भरा रहा। महज ढाई साल की उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन

इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मां बालो देवी के कंधों पर आ गई। उन्होंने मेहनत-मजदूरी कर बेटी का पालन-पोषण किया और उसकी पढ़ाई जारी रखी। आर्थिक परेशानियां भी बेटी के सपनों के आगे दीवार नहीं बन सकीं। नीतू को बचपन से ही खेलों में विशेष रुचि थी। दौड़ में उनकी प्रतिभा को परिवार और शिक्षकों ने पहचाना। उन्होंने खेल को केवल शौक तक सीमित नहीं रखा, बल्कि लगातार अभ्यास और मेहनत को दिनचर्या का हिस्सा बनाया। धीरे-धीरे उनकी प्रतिभा निखरती गई और प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन बेहतर होता गया। नेपाल में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी मेहनत को बड़ी उपलब्धि में बदल दिया। नीतू ने कल्हेल विद्यालय से जमा दो की कक्षा उत्तीर्ण की है। इन दिनों वह बिहार अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। वहां वह दौड़ की तकनीक, गति और फिटनेस पर लगातार मेहनत कर रही हैं। उनका लक्ष्य खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद में रिद्धि कौशल का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ के विद्यार्थियों ने हरियाणा के कैथल स्थित आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में कई पदक जीते। प्रतियोगिता में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के 50 से अधिक सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। रिद्धि कौशल ने अंडर-19 वर्ग की हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अक्तूबर में पटियाला में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। अंडर-19 वर्ग में जीनल चंदेल ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक पाया। अंडर-17 वर्ग में प्रभनूर सैणी ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक जीता। अंडर-19 चार गुणा 400 मीटर रिले में रिद्धि कौशल, जीनल चंदेल, अरुणिमा ठाकुर, अमोधनी और दिव्या ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा और प्रधानाचार्य सुनील गंगटा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed