सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 interns of institutes like IIMs, IISc with BJP MPs

भाजपा सांसदों के साथ आईआईएम, आईआईएससी जैसे संस्थानों के 40 इंटर्न

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 29 Jul 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
40 interns of institutes like IIMs, IISc with BJP MPs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अपनी तरह की पहली पहल के तहत भाजपा ने संसद में अपने सांसदों के और प्रभावी बनने में उन्हें सहयोग पहुंचाने के लिए आईआईएम और आईआईएससी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के मेधावी विद्यार्थियों को उनके साथ काम करने के लिए इंटर्न बनाया। भाजपा संसदीय दल के सचिव बालासुब्रमण्यम ने बताया कि भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बंगलूरू के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), भारतीय राष्ट्रीय विधि महाविद्यालय, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान के 40 विद्यार्थियों को 17वीं लोकसभा के पहले सत्र के लिए सांसदों के साथ जोड़ा गया था।

Trending Videos


इन विद्यार्थियों की उनकी भूमिका को लेकर सराहना करते हुए बालासुब्रमण्यम ने बताया कि उन्होंने ढेर सारा शोध किया, विविध विषयों का अध्ययन किया और पार्टी सांसदों को इस सत्र के दौरान महत्वूपर्ण जानकारियां दीं। यह सदन में पार्टी सांसदों के भाषण एवं सक्रिय भागीदारी में परिलक्षित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर दो मौकों पर, राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान वे सांसदों को तैयार करने में बड़े मददगार साबित हुए। इसी के साथ, इन विद्यार्थियों को एक अच्छा मौका मिला क्योंकि उनमें से कई सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं। ये सभी विद्यार्थी थिंक इंडिया के मार्फत आए जिसने वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मत्री प्रह्लाद जोशी से उनके संसदीय (संसदीय इंटर्नशिप कार्यक्रम) के लिए संपर्क किया था।

जोशी को भेजे गए थिंक इंडिया के पत्र के अनुसार पार्टी को विद्यार्थियों और विविध क्षेत्रों के पेशेवरों से 600 से अधिक आवेदन मिले थे। मूल्यांकन की कड़ी प्रक्रिया के बाद 40 विद्यार्थियों को सांसद के साथ इंटर्नशिप के लिए चुना गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष एस सुब्बैया ने कहा कि थिंक इंडिया इस देश की श्रेष्ठ मेधाओं को साथ लाने और उनमें देश प्रथम की भावना भरने के लिए परिषद की एक पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed