आंध्र प्रदेश: बस हादसों के बाद एक्शन में मंत्री, सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई के दिए आदेश
आंध्र प्रदेश में लगातार बस हादसें हो रहे हैं। जिसके कारण परिवहन मंत्री अब एक्शन में आ गए हैं। मंत्री ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विस्तार
आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री एम रामप्रसाद रेड्डी ने बस सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का आदेश दिया है। जिस वजह से गुंटूर जिले में एक वाहन को जब्त किया गया और चालान जारी किए गए। यह जानकारी परिवहन विभाग के एक सूत्र ने गुरुवार को दी। राज्य भर में हाल के महीनों में हुई बस दुर्घटनाओं की एक श्रृंखला के बाद यह प्रवर्तन अभियान चलाया गया है, जिसने यात्री सुरक्षा और परिवहन सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
यह भी पढ़ें- West Asia: फंसे निर्यातकों को राहत दिलाने के लिए डीजी शिपिंग का आदेश, पोर्ट्स को पारदर्शिता बरतने के निर्देश
मंत्री ने किया निरीक्षण
बुधवार को मंत्री ने खाजा टोल प्लाजा पर अचानक निरीक्षण किया, जहां 20 से अधिक बसों की जांच की गई, उचित दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की कमी के कारण एक वाहन को जब्त किया गया और 15 बसों पर चालान लगाए गए। सूत्र ने पीटीआई को बताया "अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त बस सुरक्षा मानदंडों को लागू करने के निर्देश दिए गए थे। ये निरीक्षण सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, पारदर्शिता में सुधार करने और यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के सरकारी प्रयासों का हिस्सा हैं,"
यह भी पढ़ें- Sabarimala Temple: सुप्रीम कोर्ट में तीसरे दिन बोली सरकार- 2018 के फैसले में पुरुषों के श्रेष्ठ होने की धारणा
परिवहन नियमों के पालन पर जोर
मंत्री ने बस संचालकों और कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन, उचित दस्तावेजीकरण और परिवहन नियमों के पालन पर जोर दिया। इस अभियान के दौरान, अधिकारियों ने फिटनेस प्रमाण पत्र, बसों की स्थिति, ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण, गति संबंधी नियम और चालकों और कर्मचारियों द्वारा पालन किए जाने वाले कर्तव्य मानदंडों की जांच की। यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिनमें टिकट प्रणाली, बैठने की व्यवस्था और आपातकालीन स्थितियों के लिए सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता शामिल है। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कड़े प्रवर्तन उपाय लागू किए जा रहे हैं और राज्य भर में इस तरह के निरीक्षण जारी रहेंगे। यात्रियों के बीच नियमों के अनुपालन, पारदर्शिता और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.