सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Bhupen Bora says Gandhi family did not give time to meet for 7 months

भूपेन बोरा ने बताया क्यों छोड़ी कांग्रेस?: BJP नेता बोले- गांधी परिवार ने 7 महीने तक नहीं दिया मिलने का समय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद भूपेन बोरा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपनी पूर्व पार्टी में आंतरिक हालातों को चिंताजनक बताया।

Assam: Bhupen Bora says Gandhi family did not give time to meet for 7 months
भाजपा नेता भूपेन कुमार बोरा - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए दिग्गज नेता भूपेन बोरा ने गांधी परिवार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाए कि कांग्रेस में कई साल बिताने के बावजूद 7 महीने तक गांधी परिवार ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया। इसी बीच, उन्होंने भाजपा आलाकमान की सराहना की।

Trending Videos


भूपेन बोरा ने कहा, कांग्रेस में कई साल बिताने के बावजूद, उन्हें सात महीने तक गांधी परिवार, यानी सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने का समय नहीं मिल पाया।" इसके उलट, उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनसे पांच मिनट के अंदर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैंने सात महीने तक इंतजार किया'
भूपेन बोरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैंने सात महीने तक इंतजार किया, लेकिन गांधी परिवार से मिलने का समय नहीं मिला। लेकिन अमित शाह मुझसे पांच मिनट के अंदर मिले। इससे ही दोनों पार्टियों के बीच का अंतर पता चलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को उनके घर आने में नौ महीने लग गए, जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस छोड़ने के फैसले के 24 घंटे के अंदर उनके घर पहुंच गए। बोरा ने कहा, "इससे स्पष्ट है कि अलग-अलग राजनीतिक कल्चर में नेताओं को कैसे अहमियत दी जाती है।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: कोटद्वार के मोहम्मद दीपक की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात, गर्मजोशी के साथ गले लग किया स्वागत

'पार्टी का जमीनी कार्यकर्ताओं और नेता से संपर्क टूटा'
उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस पार्टी का जमीनी कार्यकर्ताओं और नेता से संपर्क टूट गया है। बोरा ने आरोप लगाया कि अंदरूनी उलझन, लीडरशिप तक पहुंच की कमी और फैसले लेने में देरी ने राज्य में कांग्रेस के असर को कम किया है। बता दें कि रविवार को असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप सैकिया और सीनियर नेताओं की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद, उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। बाद में वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed