सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   At 39.4 degrees Celsius, Mumbai records highest temp in country for second time in March: IMD

मुसीबत की गर्मी: सात दिन के अंदर दूसरी बार देश में सबसे गर्म रहा मुंबई, मौसम विभाग ने कही ये बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 13 Mar 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य तापमान से लगभग सात डिग्री अधिक है। अभी से यहां लू पड़ने लगी है। 

At 39.4 degrees Celsius, Mumbai records highest temp in country for second time in March: IMD
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मार्च में ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। रविवार को मुंबई में तापमान ने नया रिकॉर्ड बना दिया। इस मार्च में लगातार दूसरी बार मुंबई देश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य तापमान से लगभग सात डिग्री अधिक है। अभी से यहां लू पड़ने लगी है। 
Trending Videos


मौसम विभाग ने और क्या कहा? 
  • रविवार को मुंबई के सांताक्रूज वेधशाला और कोलाबा वेधशाला में क्रमश: 39.4 डिग्री सेल्सियस और 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। 
  • इस महीने में यह दूसरी बार है जब मुंबई ने देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है। 
  • छह मार्च को यहां तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस दिन देश में सबसे अधिक था। 
  • रविवार को गर्मी का कहर फिर देखने को मिला। मुंबई में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

हीट वेव की चेतावनी जारी की गई थी
मौसम विभाग ने तीन दिनों की हीट वेव की चेतावनी जारी की थी। शुक्रवार से लेकर रविवार तक मुंबई में हीट वेव रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से मुंबई में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। कोंकण के अंदरूनी हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही हवा के रूख में भी बदलाव हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed